फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संपूर्ण समाधान दिवस में महिला से घूस लेने की शिकायत पर कार्रवाई

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम प्रवीण मिश्र, एसपी कमलेश बहादुर ने लोगों की फरियाद सुनी। चारों तहसीलों में 327 प्रार्थनापत्र पहुंचे, अधिकारियों ने मौके पर 33 मामलों का निस्तारण करा दिया। मधुबन तहसील में सीआरओ दिनेश द्वारा सुनवाई के दौरा मित्तनपुर निवासी मुटुरी देवी ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उन्होंने वर्ष 2013 में गांव में भूमि क्रय किया है। तब से वह दाखिल खारिज के लिए तहसील मुख्यालय का चक्कर लगा रही हैं। इस दौरान तहसील के दो कर्मचारियों ने उनसे इस काम के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। महिला ने उन्हें 5000 रुपये दे दिए, लेकिन अब तक काम नहीं पूरा हुआ है। 5000 रुपये नहीं देने पर फाइल गायब कर देने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत को संज्ञान लेकर सीआरओ दिनेश ने दोनों कर्मचारियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें