नगर के बालनिकेतन स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर महाराष्ट्र में जीत और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सात सीटें जीतने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने महाराष्ट्र और उपचुनाव में जीत पर खुशी जाहिर की तथा कहा कि भाजपा की नीतियों पर जनता ने अपनी प्रचंड मोहर लगाकर राष्ट्रवाद को मजबूती देने का कार्य किया है। हमारे लिए जनता ही जनार्दन है और जनता की सेवा कर विश्वास जीतना हमारी नीतियां हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचंड जीत पर प्रसन्नता जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेगमपुल चौराहे पर लड्डू वितरण किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर मुन्ना दूबे, अरविंद सिंह, दुर्गविजय राय, संतोष सिंह, राकेश मिश्रा, अशोक सिंह, रमेश राय, आनंद रैकवार, सत्यमित्र सिंह, राघवेंद्र शर्मा, राकेश तिवारी, प्रतीक जयसवाल, राहुल उपाध्याय, ज्योति सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, राजीव सैनी, नेहा कपूर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।