आज के दौर में हर बेटी इतनी सक्षम हो कि अपनी रक्षा स्वयं कर सके। इसके लिए आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीक की जानकारी होना आवश्यक है। यह बात बुधवार को मधुबन थाने की उप निरीक्षक रागिनी वर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा दुबारी स्थित आजाद पब्लिक स्कूल में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं से कही।