सरकार द्वारा आंगनबाड़ी के समकक्ष संविदा पर ईसीसीई एजुकेटर के भर्ती के विरोध में गुरुवार को जनपद की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर सीएम और पीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। चेताया कि यदि सरकार आने वाले दिनों उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो सभी आंगनबाड़ी कलमबंद हड़ताल करेंगी। इसी के विरोध में जनपद के सभी करीब 2587 आंगनबाड़ी केंद्र और सहायिका के करीब ढाई हजार केंद्रों पर पिछले दो दिनों से काली पट्टी बांधकर कार्य किया था। सभी ने मांग किया कि सरकार अपने निर्णय को वापस लें।