मऊ जिले में रमजान माह में अलविदा जुमें की नमाज शुक्रवार को विभिन्न मस्जिदाें मे अदा की गई। वहीं नगर में शाही कटरा स्थित मस्जिद पर अलविदा जुमें की नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एएसपी महेश सिंह अत्री के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी तैनात रही। जबकि एसपी इलामारन जी नगर में पूरे दिन चक्रमण पर रहे। रोजदारों ने मस्जिद में नमाज पढ़ी। साथ ही इफ्तार के लिए फलों की खरीदारी करते भी लोग दिखे।