फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार का आरोप; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Nov 2025 07:58 PM IST

हिंदू जागण समिति द्वारा बुधवार को नगर पालिका में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर इस मामले में जांच कराने की मांग की।हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि नगर पालिका में लूट खसोट भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का अड्डा बन गया है। नगर पालिका प्रशासन एक संगठित गिरोह बनाकर विकास कार्यों के लिए आए धन का बंदर बांट कर रहा है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहद घटिया और निम्न स्तर की है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो हिंदू जागरण समिति द्वारा व्यापाक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए अधिकांश कार्यों की गुणवत्ता बेहद घटिया और निम्न स्तर की है।उन्होंने नगर पालिका परिषद द्वारा खरीद की गई सामग्री में भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का आरोप लगाया।इस मौके पर नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र पासवान, अमित वर्मा, आर्यन सिंह, मनीष सिंह, आदित्य रंजन सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें