फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से प्रहार, एक गंभीर; VIDEO

दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दो युवकों बीच चाकू बाजी में एक युवक के गले में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक बृजमोहन (27) पुत्र जयप्रकाश निवासी डोमनपुरा थाना दक्षिण टोला बुधवार की देर रात लगभग 10:30 बजे दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में तब्दील हो गया, इसमें एक युवक ने बृजमोहन के गले पर चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास में मौजूद अन्य साथियों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचित कर उसे अपनी बाइक पर बैठाकर आनन-फानन में घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। साथी घबरा कर उसे बिना भर्ती कराए अपनी बाइक से से प्राइवेट अस्पताल ले गए। इस मामले में जब थाना अध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि डोमानपुरा में एक चाकू बाजी का मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद स्पष्ट बताया जाएगा की चाकू बाजी का कारण क्या था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें