मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में बुधवार को करीब 340 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री की मौजूदगी में नियमानुसार पूरी हुई। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत एक लाख 57 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने ये शराब विभिन्न मामलों में जब्त की थी। इसे मुकदमों से संबंधित साक्ष्य के तौर पर कोतवाली में सुरक्षित रखा गया था। न्यायालय और सक्षम अधिकारियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके निस्तारण का निर्णय लिया गया। उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित अभिलेखों की जांच की।