मथुरा के कोतवाली छाता क्षेत्र के गांव बिडावली के खेतों में लेनदेन को लेकर एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी। पास ही खेत में काम कर रहे एक किसान को भी बीचबचाव करने पर आरोपी ने गोली मार दी। इसके बाद मौके से भाग गया। आरोपी ने कोसीकलां जाकर अपनी बाह में भी गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।