फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में यमुना का विकराल रूप...पानी के बहाव से नौहझील-शेरगढ़ मार्ग बंद, प्रशासन ने लगाया बैरियर

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने फिर से मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार रात को अचानक यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ गया है। जिससे नौहझील-शेरगढ़ मार्ग पर तीन जगहों गांव छिनपारई, छिनपारई प्याऊ व यमुना पुल के समीप से यमुना नदी का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। प्रशासन ने दोपहिया वाहनों के लिए छिनपारई गांव पर बैरियर लगाकर आवागमन बंद करा दिया है। बावजूद इसके राहगीर जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। सड़क पर सर्वाधिक पानी यमुना पुल के समीप है, जहां दो से तीन फीट तक तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है, जिसमें दोपहिया वाहन बह रहे हैं। ट्रैक्टर संचालकों द्वारा दोपहिया वाहनों को ट्राली में रखकर 50 रुपये प्रति सवारी वसूली कर सड़क पार कराया जा रहा है। जलस्तर के तेज बहाव में युवा स्टंट बाजी व स्नान कर रहे हैं।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी तैनात नहीं हैं। सड़क पर पानी बहने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। तहसीलदार बृजेश कुमार ने बताया कि जलस्तर अधिक बढ़ गया है। दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जायेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें