फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा हादसे में सड़क सुरक्षा की खुली पोल, गलत सांकेतिक बोर्ड से रास्ता भटक जाते हैं वाहन चालक

मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया में एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। रजबहे में कार डूबने से हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया है। प्रत्यक्षदर्शी कृष्णा कुंतल ने बताया कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां किसी भी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। सांकेतिक बोर्ड लगाने में लोक निर्माण विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई है। आने वाले मार्ग की ओर गोवर्धन, मथुरा व सौंख को जाने का मार्ग दर्शाता है। बोर्ड को देखकर वाहन स्वामी दिशाओं को भटक जाते है और कई बार वाहन आने वाले मार्ग पर पहुंच जाते है और आगे चलकर वाहनों को लौटना पड़ता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बाईपास पर लगे सांकेतिक बोर्ड को सही कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें