फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सौंख में बसौड़ा पर महिलाओं ने किया पूजन

मथुरा के सौंख में बसौड़ा पर शीतला माता के मंदिर परिसर में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रविवार को कस्बा के शेड़ के मठ स्थित शीतला माता के मंदिर प्रांगण में बसौड़ा त्योहार का आयोजन किया गया। सुबह महिलाएं पूजा की थाली में एक दिन पहले बने मीठे चावल, पूड़ी, हलवा, सब्जी आदि को सजाकर शीतला माता के दरबार में पहुंची और जलाभिषेक किया। विधि-विधान माता की पूजन कर भोग लगाया और परिवार में सुख-शांति की कामना की। इस दौरान भजन कीर्तन मंडलियों को चेयरमैन योगेश लंबरदार व पूर्व चेयरमैन भरत सिंह ने संयुक्त रूप से पुरस्कार से सम्मानित किया। मंदिर मंहत देवानंद महाराज ने प्रसाद वितरित किया। छीतो कुशवाह, नारायण सिंह, राम सिंह, ऋषि शर्मा, राजू कुशवाह, रामप्रकाश, भोला आदि सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें