मथुरा के साैंख में विगत दिनों हुई बारिश के चलते कस्बा के कई मार्गो पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मार्गों पर हुए जलभराव के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके प्रशासन लोगों की इस समस्या को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा। किसान चौधरी बदन सिंह का कहना है कि कस्बा के अधिकांश मुख्य मार्गो पर जलभराव हो रहा है। ना तो खेतों पर जाने के लिए कोई रास्ता है। ना ही बाबा जाहरवीर मंदिर पर जाने के लिए। जलभराव के कारण मंदिर पर दर्शन करने के लिए नही पहुंच पाते हैं। नगर पंचायत क्षेत्र की स्थिति खराब है।