फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाशिवरात्रि पर करें गोपेश्वर महादेव के दर्शन, भोलेनाथ ने यहां धारण किया था गोपीभेष

वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली श्रीधाम वृंदावन में महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान हो गई। वृंदावन के प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर पर दूर दराज से आए असंख्य श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन अर्चन किया। आपको बता दें कि गोपेश्वर महादेव मंदिर को करीब 5000 वर्ष प्राचीन बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव ने इसी स्थान पर गोपी भेष धारण किया था। जहां पर स्वयं ब्रज की रानी राधा रानी ने उनका अपने हाथों से श्रृंगार किया था। इसी कारण मंदिर में विराजमान भगवान शिव को गोपेश्वर महादेव भी कहा जाता है। इस मंदिर में दूर दराज के लाखों श्रद्धालु गोपेश्वर महादेव के दर्शन करने आते हैं और मनोकामना मांगते हैं। वहीं महाशिवरात्रि के पावन मौके पर गोपेश्वर महादेव मंदिर में पुलिस प्रशासन के द्वारा वन वे व्यवस्था लागू की गई। जिसकी श्रद्धालुओं ने सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें