बहुप्रतीक्षित उत्तरी बाईपास को बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे से वाहन चालकों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया। निर्माणाधीन संस्था हिलवेज के प्रोजेक्ट मैनेजर रजत सोलंकी की अगुवाई में सभी रास्तों पर रखे बैरियरों को पूर्ण रुप से हटा दिया गया। इस बाईपास के खुलने से वाहन चालक एनएच 19 से यमुना एक्सप्रेस वे तक सुगमता से जा सकेंगे। 14 किमी लंबे बाईपास के निर्माण में 325 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह बाईपास गांव रैपुराजाट से शुरु होकर सादाबाद के गांव मिडावली के समीप यमुना एक्सप्रेस वे में लिंक होगा। एनएच 19 के चौनल नं. 174 से यमुना एक्सप्रेस वे के चैनल नं. 141 को जोड़ते हुए यह बाईपास मथुरा, बल्देव, महावन, सादाबाद से गुजरेगा। आगरा के रिंग रोड के रूप में विकसित इस बाईपास के खुलने से आगरा एवं मथुरा को जाम से मुक्ति मिलेगी।