फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार का इनामी वाहन चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाश पर 20 हजार रुपये का इनाम था। कोसीकलां थाने में दर्ज 6 मुकदमों में वांछित चल रहे नूंह हरियाणा के थाना बिछौर के गांव जखोफर निवासी वाहन चोर मुक्कू उर्फ मकसूद पर मथुरा पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस मुक्कू की तलाश में हरियाणा भी दबिश दे चुकी थी। बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें