वृंदावन प्रकट भए बांके बिहारी हल्ला मच रयो है ब्रज में...इनकी प्यारी छवि पर हर भक्त है बलिहारी...यही गीत और भजनों के साथ आज विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी का आज 481 वां प्राकट्य उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह चार बजे से बांके बिहारीजी के प्राकट्य स्थल निधिवन में भक्तों की भारी भीड़ के बीच बांके बिहारी का पंचामृत से अभिषेक किया गया है।