उत्तर भारत के विशाल दक्षिण शैली के रंगनाथ मन्दिर में शुक्रवार को वैकुंठ एकादशी के अवसर पर वैकुंठ द्वार को खोला गया। वर्ष में एक बार खुलने वाले वैकुंठ द्वार पर विराजमान हो कर भगवान ने भक्तों को दर्शन दिए। मान्यता है कि वैकुंठ द्वार से जो भक्त निकलता है, उसे वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है।