बलदेव में श्री दाऊजी महाराज को अपना भाई मानते हुए हर बार की तरह मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने श्री दाऊजी महाराज को भाई दूज पर उपहार भेंटकर और दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हर बार की तरह छोटी बहन का फर्ज निभाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्रीदाऊजी मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर बड़े भाई श्री दाऊजी महाराज को उपहार भेंटकर पुण्य लाभ कमाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री दाऊजी महाराज को बड़ा भाई मनाती हूं। इसलिए भाई दूज व रक्षा बंधन पर दाऊजी के दर्शन कर पूजा अर्चना कर छोटी बहन का फर्ज निभातीं हूं। उमा भारती को सेवायत पूरन चंद्र पांडेय व मुरारी लाल पाण्डेय ने पूजा अर्चना कराई।