मथुरा के गोवर्धन दर्शन करने जा रहे पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों की बुधवार की सुबह स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में एक छात्र और छात्रा की मौत हो गई। जबकि एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। देर रात दोनों का एक साथ आकाशवाणी स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार हुआ।