मथुरा के सौंख कस्बा की अनाज मंडी में देर रात को चोरों ने आठ दुकानों के ताले तोड़ दिए। व्यापारियों की करीब 20 लाखों की रकम चोरी कर ले गए।घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच हुआ है। आक्रोशित व्यापारियों ने मुख्य गेट पर घटना का खुलासा करने के लिए धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासे का आश्वासन देने के बाद व्यापारियों को शांत कराया।