मथुरा के राया में उषा विमल कांत सरस्वती विद्या मंदिर में जिला खो-खो संगठन के द्वारा जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें जिले की लगभग 15 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि शक्तिपाल शर्मा एवं सह व्यवस्थापक भूपेश अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग में विजेता सरदार पटेल इंटर कॉलेज देवनगर, उपविजेता माउंट हिल एकेडमी मथुरा, अंडर 14 बालिका वर्ग में विजेता सरदार पटेल इंटर कॉलेज देवनगर, उपविजेता उषा विमल कांत सरस्वती विद्या मंदिर राया, अंडर-19 बालक वर्ग में विजेता सरदार पटेल इंटर कॉलेज देवनगर, उपविजेता जनता इंटर कॉलेज नौहझील अंडर-19 बालिका वर्ग में विजेता सरदार पटेल इंटर कॉलेज देवनगर, उपविजेता कृष्णाकुलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल राया रहे। समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कन्हैया गुर्जर, प्रेमपाल सिंह, गौरी शंकर, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र, रोशन सिंह, दिलदार सिंह, जयप्रकाश आदि माैजूद रहे।