तीर्थनगरी मथुरा में दशहरा के पावन पर्व पर रविवार को ब्रज में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों लोगों ने यमुना में स्नान किया। इसके बाद बांके बिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन करें। पुलिस-प्रशासन के साथ ही मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मी भीड़ प्रबंधन में जुटे रहे। इधर, यमुना में स्नान के दौरान गहरे पानी में उतरने से एक युवक डूब गया। उसकी तलाश जारी है। दशहरा पर पतंगबाजी भी पूरे शहर में जमकर हुई। जवाहर पार्क में सुबह छह बजे लोग टहलने को पहुंचे। इसके बाद योगाभ्यास किया। फिर त्योहार के उल्लास में जमकर पतंगबाजी की। यहां खान-पान का इंतजाम भी किया गया। महिलाओं ने गीत गाए। दोपहर 12 बजे तक यह उल्लास यूं ही चलता रहा।