फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का जगह-जगह लोगों ने किया विरोध, प्रदर्शन

वृंदावन में उपभोक्ताओं के पुराने विद्युत मीटर उतारकर उनके स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को जगह-जगह लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने विद्युत वितरण निगम के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। गौरा नगर में लोगों ने प्रदर्शन करने के बाद बिजलीघर पर पहुंचकर रोष व्यक्त किया। केशी घाट पर मीटर लगाने पहुंची टीम और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। टीम को वापस लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के निर्देशन में कार्यदायी संस्था जीएमआर नगर के गौरा नगर एवं केसी घाट क्षेत्र स्थित घरों में लगे पुराने सही विद्युत मीटरों को उताकर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। गौरा नगर के लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। व्यापारी नेता धनेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कर्मी मनमाने तरीके से मीटरों को बदल रहे हैं। हाईकोर्ट ने आदेश किए थे, कि बिना सहमति के घरों के बाहर स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। स्मार्ट मीटर ज्यादा यूनिट बना रहे हैं। एक दिन भी बिल जमा करने में देरी होने पर बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। वहीं केशी घाट पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम के साथ सुपरवाइजर प्रदीप वर्मा को विरोध का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने विरोध किया। दोनों के बीच नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें