फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव का आयोजन

मथुरा के कोसीकलां में देवोत्थान एकादशी पर मंगलवार को तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव के दौरान अनूठे अंदाज में शेखान गली में स्थित शिव मंदिर में तुलसी से विवाह करने के लिए बारात लेकर कार में जाते हुए शालिग्राम, लड़डू गोपाल की छवि देखकर सभी मुग्ध हो गए। छोटे-छोटे बच्चों द्धारा आयोजित कार्यक्रम को देखकर सभी ने सराहना की। वही शेरगढ रोड हनुमान मंदिर परिसर में नारायण पुजारी के मंत्रोच्चारण के मध्य तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। रणछोर मंदिर पर छैल बिहारी शास्त्री ने विवाह की रस्म अदा कराई। महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोलक, मजीरों के साथ शालिग्राम की सवारी निकाली गई। मंदिर भजनों से गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें