फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वॉलीबॉल में रमनलाल शोरावाला स्कूल की छात्राओं ने जीता खिताब विजेता टीम का विद्यालय में भव्य स्वागत।

मथुरा। सेंट फ्रांसिस स्कूल में 24 अक्टूबर को आयोजित इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिताबी जीत के बाद विद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम का जोरदार स्वागत किया गया। छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष जताया। टीम की कप्तान जहान्वी तिवारी के नेतृत्व में ज्योति, सावनी, साधना, दर्शना, खुशी, कृतिका, दिव्या और कुमारी खुशी ने उत्कृष्ट खेल कौशल और आपसी तालमेल का प्रदर्शन किया। टीम कोच जेपी कुशवाह और रेखा शर्मा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा साबित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। विद्यालय की निदेशिका लता गोयल ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएं भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें