मथुरा में स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए राज्य स्तरीय टीम ने सोमवार को जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश सीएमएस को दिए। चिकित्सा उपचार के निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार वाजपेयी ने दोनों अस्पतालों का निरीक्षण किया। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल से संसाधनों की डिमांड रखी। टीम के साथ डॉ. सिद्धार्थ धनगर, डॉ. अमन कुमार, वेदप्रकाश एवं यूनिसेफ की पूनम यादव मौजूद रहीं। महिला अस्पताल में डॉ. सुभा तिवारी ने सीएमओ डॉ. राधावल्लभ के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, वार्ड का गहनता से निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती महिलाओं से वार्ता की। इस दौरान सीएमएस डॉ. अनिल कुमार पुरवानी, डॉ. कल्पना तोमर, डॉ. ओमप्रकाश, फार्मासिस्ट कमलेश राजपूत आदि मौजूद रहे।