फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुश्ती दंगल में शिवा ने जीता ब्रजकेसरी का खिताब

मथुरा में वैदिक भारत विकास संघ की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर मगोर्रा के नगला चिंता में कुश्ती दंगल हुआ। इसमें पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। ब्रजकेसरी का खिताब शिवा ने जीता। ब्रज कुमार रोहित और ब्रजकुमारी का खिताब प्रिया पहलवान ने अपने नाम किया। मुख्य अतिथि आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने विजेताओं को गुर्ज, मेडल, प्रमाण पत्र और धनराशि देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता बीएसए कॉलेज के प्राचार्य एवं वैदिक भारत विकास संघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. ललित मोहन शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। गोवर्धन के ब्लॉक प्रमुख चौधरी विपिन कुंतल, संयोजक पुष्पेंद्र चतुर्वेदी उर्फ गोलू पहलवान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें