मथुरा के होली गेट चौराहा पर उस समय खींचतान की स्थिति बन गई, जब सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ केक खाने के लिए आतुर हो उठी। मौका था का समाजवादी पार्टी की महानगर अध्यक्ष रितु गोयल के 42 वें जन्मदिन का। रितु गोयल के जन्मदिन के अवसर पर होली गेट चौराहा पर केक काटने का कार्यक्रम रखा गया था। चौराहे पर कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित हुई। इस दौरान रितु गोयल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तलवार से केक काटा। केक काटने के बाद जैसे ही केक बांटने की शुरुआत हुई तो भीड़ ने अपना आपा खो दिया। लोग स्वयं केक लेने के लिए टूट पड़े। केक लेने के लिए महिलाओं में आपस में इतनी खींचतान हुई की छोटे बच्चे तक भीड़ में दब गए।