मथुरा में शीतकालीन अवकाश के 17 दिनों बाद स्कूल आए बच्चे अपने मित्रों और गुरुजनों से मिलकर बेहद खुश हुए। आम दिनों की तरह शुक्रवार को पहले दिन स्कूल में बच्चे कम ही दिखाई दिए। स्कूली दिनचर्या की तरह मध्यांतर भोजन करने के बाद खेल भी खेले। लक्ष्मी नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. कल्पना सिंह ने बताया काफी दिनों के बाद स्कूल में बच्चे आए हैं। स्कूल में आने के बाद बच्चों में खुशी का माहौल है। शीतकालीन अवकाश के बाद पहले दिन कम ही बच्चे स्कूल आए।