फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : साथी की मौत पर जलकल कर्मियों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, 30 लाख मुआवजा...एक सदस्य को नौकरी की मांग

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को भूतेश्वर जलकल ऑफिस पर कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। साथी प्रदीप सैनी (20) की मौत के बाद शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर अपर नगर आयुक्त रामजी लाल और कोतवाल उमेशचंद्र त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अपर नगर आयुक्त ने लोगों से बात की। उन्हें समझाकर शांत किया। परिजन ने 30 लाख रुपये मुआवजा और घर के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। बताते चलें कि प्रदीप, नगर निगम भूतेश्वर वर्कशॉप में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें