मथुरा के गोवर्धन में माघ पूर्णिमा के अवसर पर डीग मार्ग स्थित हनुमान बाग आश्रम में चल रहे हनुमान जी के तीन दिवसीय वार्षिक भंडारे के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को ब्रज क्षेत्र के साधु-संत, विद्यार्थी, महिलाएं और गिरिराज परिक्रमा करने आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में आश्रम पहुंचे। इस दौरान बरसाना के संत रमेश बाबा और गुरु शरणानंद महाराज ने महंत सियाराम दास महाराज से धार्मिक चर्चा की और प्रसाद ग्रहण किया। तेजवीर सिंह, कुंवर नरेंद्र सिंह समेत संत, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। महंत सियाराम दास महाराज ने बताया कि यह आयोजन हनुमान जी की कृपा से सेवा और श्रद्धा का प्रतीक है। इस मौके पर राधाचरण कौशिक, पवन कौशिक, विनोद खंडेलवाल, विनय उपाध्याय, ऐश्वर्य खंडेलवाल, सियाराम शर्मा, हरभान सिंह, देवेश, भूरी सैनी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।