फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सनातन एकता पदयात्रा...13 नवंबर को मथुरा में करेगी प्रवेश, तैयारियों में जुटे अधिकारी; ड्रोन से रखी जाएगी नजर

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को मंडलायुक्त आगरा शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय ने यात्रा के पड़ाव स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी की। पदयात्रा 13 नवंबर की सुबह होडल हरियाणा से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। पदयात्रा 16 नवंबर को वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में संपन्न होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंडलायुक्त और डीआईजी के साथ डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एडीएम पंकज कुमार, एसडीएम वैभव गुप्ता, सीओ भूषण वर्मा आदि ने मंडी समिति एवं वाणिज्य कर दफ्तर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यात्रा के सुचारु संचालन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष योजना बनाई है। पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। यात्रा की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद ली जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका और फायर विभाग के सहयोग से आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें