फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 2.44 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 48.82 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही जिले के 2,44,122 किसानों के बैंक खातों में 48.82 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए। गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस्त जारी की। उप कृषि निदेशक आवेश कुमार सिंह ने बताया कि इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, मथुरा में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उद्बोधन और किस्त जारी किए जाने का सजीव प्रसारण देखा गया। जिले के सभी विकास खंडों में भी कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान किसानों को योजना के उद्देश्य, पात्रता और कृषि कार्यों के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता की जानकारी दी गई। योजना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और खेती में आवश्यक निवेश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे जिले के लाखों किसान परिवारों को आर्थिक संबल मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें