फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जापान में रजत पदक जीतने वाले राम रतन का भव्य स्वागत दिल्ली एयरपोर्ट से गांव नरी तक ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ अभिनंदन।

मथुरा। जापान में पैरा एथलेटिक्स गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटे राम रतन का दिल्ली से पैतृक गांव नरी तक भव्य स्वागत किया गया। कोटवन, कोसी और रणवारी में भी लोगों ने उनका अभिनंदन किया। भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम के दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से बाहर आते ही ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन मथुरा की सचिव कुसुम लता ने राम रतन को बुके भेंट कर ब्रज का प्रसिद्ध पेड़ा खिलाया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह और जय प्रकाश ने भी उनका स्वागत किया। यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से मोनू कुमार ने भारतीय टीम का अभिनंदन किया। दिल्ली से गांव लौटते समय हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर कोटवन में लोगों ने राम रतन का स्वागत किया। इसके बाद कोसी में हाईवे पर और रणवारी गांव में ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। पैतृक गांव नरी पहुंचने पर भी उनका भव्य स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रतिनिधि नरदेव सिंह, भोला बौहरे बुखारी, जवाहर प्रधान कोटवन, फाल्गुन सिंह चेयरमैन छाता, बॉबी प्रधान छाता, कलुआ बौहरे नरी, जीतू प्रधान रणवारी, देशराज सिंह दीवान अलवाई, प्रमोद एडवोकेट छाता, पूर्व चेयरमैन भोला छाता, लोकमणिकांत जादौन नरी, विनोद सिंह देवपुरा, प्रमोद कुमार, प्रहलाद सिंह, रामवीर सिंह, गंगाश्याम मास्टर, आदित्य नंबरदार, राजवीर सिंह और किशन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता पाठक, उपाध्यक्ष मुक्ता सिंह तथा वंदना अग्रवाल, नीना गर्ग, रेखा रानी और निशा बघेल ने भी राम रतन की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें