फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में बाढ़ जैसे हालात...पानी से घिरा राधा रानी मानसरोवर, श्रद्धालुओं से ये अपील

मथुरा के मांट में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते तटीय स्थानों पर मुश्किलें बढ़ गईं हैं। राधा रानी मानसरोवर मंदिर चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। मंदिर का सरोवर पानी से लबालब हो गया। सरोवर में बनी छतरी भी पानी मे डूब गई। बुधवार शाम तक मन्दिर परिसर में दो फीट तक जलभराव हो रखा था। मन्दिर सेवायत जगदीश शर्मा ने बताया कि मानसरोवर में स्नान व आचमन के लिए फिलहाल रोक लगा दी गई है। इस वक्त मानसरोवर में दस फीट से अधिक पानी है। ऐसे में उसमें स्नान करना जानलेवा हो सकता है। इसके बाद भी बहुत से श्रद्धालु मानसरोवर की ओर जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से इन्हें रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो गुरुवार की सुबह तक राधा रानी मन्दिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच जाएगा। राधारानी से पानीगांव लिंक रोड भी पानी में डूब चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें