मथुरा में राधाष्टमी महोत्सव की धूम रही। जल स्वरूप में विराजमान श्री राधा रानी का जन्मोत्सव श्रीधाम राधाकुंड में नगर वासियों द्वारा बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री राधा रानी की प्रतिमा को डोला में विराजमान कर बैंड बाजा के साथ नगर भ्रमण कराया गया। जगह-जगह महिला-पुरुषों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्री जी की आरती उतारी गई।