फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली संकट के चलते 90 घंटे से फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप, मथुरा के कारोबारियों में आक्रोश

मथुरा के रिफाइनरी औद्योगिक क्षेत्र साइट-बी में पिछले करीब 90 घंटे से जारी विद्युत संकट के कारण उद्योगों का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बार-बार तकनीकी फॉल्ट आने से फैक्ट्रियों में कामकाज बाधित है, जिससे उद्यमियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र के उद्योग पिछले चार दिनों से गंभीर बिजली संकट झेल रहे हैं। कई इकाइयों में उत्पादन बार-बार रुक रहा है, मशीनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और श्रमिकों का समय भी व्यर्थ जा रहा है। निर्धारित समय पर ग्राहकों को माल की आपूर्ति नहीं हो पाने से उद्योगों की साख पर भी असर पड़ रहा है। उद्यमियों का कहना है कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि हाल ही में आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) लगाए जाने के बाद भी यदि बार-बार तकनीकी खराबियां आ रही हैं तो इसके कारणों की जांच कर स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि समस्या से विद्युत विभाग के अधिकारियों को लगातार अवगत कराया जा रहा है। मुख्य अभियंता से हुई वार्ता के बाद उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से समस्या का समाधान करने और उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उद्यमियों ने मांग की है कि उच्च स्तरीय तकनीकी टीम गठित कर आरएमयू एवं संबंधित विद्युत तंत्र की विस्तृत जांच कराई जाए, दोषियों की जवाबदेही तय की जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए ठोस कार्य योजना बनाई जाए। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि शीघ्र समाधान नहीं होने पर उद्यमी सामूहिक रूप से आगे की रणनीति तय करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें