फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चिता के ऊपर तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है शमशान घाट

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव पींगरी में शमशान घाट न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश में ग्रामीणों को तिरपाल लगाकर अपने परिजन का अंतिम संस्कार करना पड़ता है। मंगलवार को बारिश के कारण परिजन ने चिता पर तिरपाल लगाकर महिला के शव का अंतिम संस्कार किया। गांव पींगरी निवासी अनिल की पत्नी भूरी देवी का मंगलवार सुबह उसकी निधन हो गया। तेज वर्षा होने के चलते परिजन को अंतिम संस्कार में परेशानी हुई। काफी इंतजार करने के बाद भी जब बारिश नहीं रुकी तो परिजन ने खेत में तिरपाल लगाकर शव का अंतिम संस्कार किया। ग्राम प्रधान थान सिंह ने बताया कि तत्कालीन डीपीआरओ किरन चौधरी एवं बीडीओ सहित कई अधिकारियों को गांव में शमशान घाट बनाने के लिए कई बार पत्र लिखे। लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। शमशान घाट न होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। खुले आसमान के नीचे खेत में ही ग्रामीणों को अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें