फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा परिणाम में मथुरा के प्रियांशु ने चाैथे प्रयास में हासिल की सफलता...कहा हार्ड वर्क नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क करें

मथुरा के प्रियांशु अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ऑल इंडिया 123वीं रैंक हासिल की है। यह सफलता उन्होंने चौथे प्रयास में मिली। पहले प्रयास में मेंस परीक्षा में निराशा मिली। दूसरे प्रयास में प्रीलिम्स की परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं हो सकी। तीसरे प्रयास में उन्होंने 442वीं रैंक हासिल की और इंडियन रेलवे मैनजमेंट सर्विस में सेवाएं देना शुरू किया। चूंकि, प्रशासनिक सेवा में जाना था, इसलिए 2024 में होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी ली और अब यह उपलब्धि प्राप्त की है। बताया कि कोटा में आईआईटी की तैयारी के दौरान कई विद्यार्थियों को डिप्रेशन में जाते हुए देख उन्होंने मेंटल हेल्थ पर काम करने के लिए प्रशासनिक सेवा में आने का निर्णय लिया। कहते हैं कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए कोचिंग जरूरी नहीं, इससे सिर्फ माहौल मिलता है। सफलता का मूल मंत्र उन्होंने स्वाध्याय को बताया। पिता राजीव अग्रवाल कारोबारी और मां विनीता अग्रवाल गृहणी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें