फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोवर्धन आगमन पर राष्ट्रपति को कराएं ब्रज संस्कृति की पहचान, अधिकारियों ने की संतों के साथ बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गोवर्धन में एक दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संत-महंत व जनप्रतिनिधियों के साथ एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी, सीओ अनिल कुमार सिंह ने संवाद किया। राष्ट्रपति 21 मार्च को गिरिराजजी की पूजा एवं दर्शन कर परिक्रमा लगाएंगी। बैठक में एसडीएम ने कहा कि राष्ट्रपति के गिरिराज तलहटी में आगमन पर उनको बृज संस्कृति की पहचान कराएं। श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी राधाकुंड श्यामकुंड के पीठाधीश्वर महंत केशव दास ने कहा कि राष्ट्रपति का यहां आना सौभाग्य की बात है। वे यहां आकर सुखद अनुभव लेकर जाएंगी। गोवर्धन नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार एवं राधाकुंड नगर पंचायत के चेयरमैन रामफल ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कस्बे एवं परिक्रमा मार्ग में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। परिक्रमा मार्ग को सजने संवारने का काम किया जा रहा है। दोनों नगर पंचायत से आए सभासदों से सुझाव मांगे गए। व्यापारी नेता गणेश पहलवान ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सहयोग की बात कही। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने कहा कि बैठक का उद्देश्य राष्ट्रपति के स्वागत, सुरक्षा और सुविधाओं संबंधी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर मुकुट मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी, दानघाटी मंदिर रिसीवर ललित पुरोहित, भारत उपाध्याय, हरदेव जी मंदिर सेवायत अमित गोस्वामी, सभासद मदन दास, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें