फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वृंदावन में होटल दलालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला बड़ा अभियान; दो दर्जन दबोचे

धार्मिक नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं से होटल और गेस्ट हाउस के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दलालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात चले विशेष अभियान में पुलिस ने दो दर्जन से अधिक संदिग्ध दलालों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की। वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वीआईपी मार्ग, प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर और आसपास के प्रमुख क्षेत्रों में होटल दलालों की तलाश की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक संदिग्ध दलालों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि ये लोग श्रद्धालुओं को सस्ते होटल दिलाने का झांसा देकर अवैध वसूली करते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई के बाद होटल दलालों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस के अनुसार होटल दलाली और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें