फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को सिखाया सबक...पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

महिला से दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी बाइक से भाग रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब मे गोली चलाई। गोली आरोपी के पैर मे लगी । पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि एसओजी और कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गोवर्धन के गांव जुलहेदी का रहने वाला बदमाश ओमप्रकाश केआर डिग्री कॉलेज के पास मौजूद है। उसने हाल ही मे एक महिला से दुष्कर्म किया था। उसके बाद से फरार चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ओमप्रकाश की घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कार, 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना गोवर्धन में केस दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें