फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को गोली मारने वाला पुलिस ने पकड़ा...मुठभेड़ में टांग में लगी गोली, फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में चेकिंग के दाैरान पुलिस ने फायरिंग करने के आराेपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया। आरोपी ने गत दिनों डेयरी पर फायरिंग की थी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया था। तभी से पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि 11 मई की सुबह महेंद्र नगर मोहल्ले में लेनदेन के विवाद को लेकर कुछ बाइक सवारों ने डेयरी स्वामी पर हमला बोल दिया था। इसी मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि डेयरी स्वामी पर फायरिंग करने वाला मुख्य अभियुक्त गोवर्धन जाने वाले मार्ग पर बनी गुलमोहर कॉलोनी में देखा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें