फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, देवसेरस में की छापेमारी

मथुरा के गोवर्धन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गोवर्धन पुलिस ने शनिवार को देवसेरस सहित आसपास के कई गांवों में दबिश दी। संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छानबीन की। सीओ अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र ने पुलिस बल के साथ देवसेरस व आसपास के क्षेत्रों में यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने साइबर ठगी में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए गांवों में दबिश दी। एसपी देहात मथुरा सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। देवसेरस और आसपास के गांवों में छापेमारी की गई है। कुछ लोगों को थाने लेकर पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। साइबर अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारा अभियान निरंतर जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें