मथुरा के साैंख में चिकित्सक से हुई लूट की घटना में शामिल आरोपी समेत दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूट की नकदी 1.70 लाख रुपये बरामद की है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत सौंख जाजन पट्टी रोड स्थित गांव हमला के समीप चिकित्सक से लूट हुई थी। चिकित्सक अपने भाई के ऑपरेशन के लिए नकदी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने थाना महावन के गांव मनोहरपुरा निवासी योगेश पुत्र मोहन सिंह को बुधवार की देर रात करीब 11 बजे सौंख जाजन पट्टी मार्ग से गिरफ्तार किया और मगोर्रा के गांव लठाकुरी निवासी भूरा पुत्र निहाल सिंह को बृहस्पतिवार करीब 1 बजे नगला धाम के समीप से गिरफ्तार किया है।