फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अर्टिगा लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो दबोचे

Arun Parashar Updated Wed, 01 Jul 2026 08:05 PM IST

मथुरा के थाना मांट पुलिस ने ऑनलाइन टैक्सी लूटकांड का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई अर्टिगा कार, दो अवैध तमंचे, पांच जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि 27 जून को हरियाणा के होडल स्थित हसनपुर चौराहे से तीन युवकों ने वृंदावन जाने के लिए ऑनलाइन अर्टिगा कार बुक की थी। थाना मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के पास पहुंचने पर तीनों ने चालक पवन कुमार सिंह निवासी बिहार के सिर पर प्लास से हमला कर उसे घायल कर दिया और कार लूटकर फरार हो गए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश गोरई (अलीगढ़) की ओर से राधारानी मंदिर अंडरपास होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से कूपगढ़ की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दी जिसमें करन पुत्र दीपक निवासी हरनौल, थाना सुरीर (हाल निवासी पानीघाट, वृंदावन) के बाएं पैर में गोली लग गई। वहीं उसका साथी अवनेश पुत्र बबलू निवासी नगला मुरारी उर्फ बावन, थाना बन्ना देवी, जनपद अलीगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें