फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पति से विवाद के बाद पत्नी किया सुसाइड, मायकेवाले बोले-ससुराली करते थे प्रताड़ित

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को विवाहिता ने घर में रखा तेजाब पी लिया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालीजन पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामला मांट थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गांव का है। थाने पहुंचे भाई रवींद्र ने बताया कि हमारी बहन प्रीति की शादी 2022 में अश्वनी के साथ हुई थी। अश्वनी और सास-ससुर के अलावा ननद बहन को प्रताड़ित करते थे। उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। आज खबर मिली कि बहन की मौत हो गई है। इस पर हम लोग पहुंचे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि महिला और उसके पति में आपसी विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने घर में रखा तेजाब पी लिया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें