मथुरा के फरह में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में आयोजित राधा-कृष्ण की लीला एवं चरकुला नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने साथ राधा-कृष्ण से जुड़ी लीलाओं की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने गायन और वादन से समां बांधा तो पंडाल तालियों से गूंजता रहा। राधा- कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ठा0 अनिल सिंह, पू0 विधायक कारिन्दा सिंह, सुरेश तरकर, विभोर गोयल, मुकेश शर्मा, महीपाल सिंह, राजदर्शन पचौरी, राजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।