मथुरा में रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन हादसा हो गया। मथुरा जंक्शन पर पहुंची एक ट्रेन यात्रियों को उतारने के लिए रुकी। चंद सेकंड बाद फिर से अचानक तेजी से चल पड़ी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शकूरबस्ती से चलकर मथुरा जंक्शन पर पहुंची ईएमयू प्लेटफार्म-दो पर चढ़ गई। ट्रेन ने प्लेटफार्म तोड़ दिया। ओएचई भी टूट गई। यहां मौजूद यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी, आरपीएफ घटना स्थल की ओर दौड़े। हादसे के समय प्लेटफार्म के पास पांच से छह लोग खड़े हुए थे। गनीमत रही कि उन्होंने ट्रेन को चलते हुए देखा तो वहां से भागकर जान बच गई।